सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र और पुष्प वर्षा से किया गया सम्मानित
चौरीचौरा, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार से निकलने वाली प्रसिद्ध श्री राम रथ यात्रा के आयोजक राजन मद्धेशिया ने नव वर्ष उत्सव समिति के सभी सदस्यों के द्वारा नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में सफाई का कार्य कर रहे 35 सफाई कर्मियों को सेनेटाइज किया हुआ अंग वस्त्र और पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया गया। इस कार्य में दानी भवानी पोखरा के सभी घरों की छतों से सफाई कर्मियों के ऊपर पुष्प की बारिश की गई सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मियों को दो-दो मीटर की उचित दूरी पर खड़ा करके सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि पूरा भारत वर्ष कोरोना के संक्रमण से ग्रसित है इस स्थिति में कोरोना वारियर्स के रूप में समाज के अंतिम कड़ी अर्थात सफाई कर्मियों को सम्मानित करना बहुत ही पुनीत कार्य है अतः हम सभी भारत वासियों का यह फर्ज है कि अपने आसपास सफाई का कार्य देख रहे हैं सफाई कर्मियों को धन्यवाद बोले और उनका सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें