शेयर बाजार में तीन फीसदी की गिरावट

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के साथ ही कोरोना संक्रमण से तत्काल कोई राहत नहीं मिलने के कारण निराश निवेशकों की बिकवाली के दबाव में मंगलवार को शेयर बाजार तीन फीसदी से अधिक की गिरावट लेकर बंद हुये।
बीएसई का सेंसेक्स 1011.29 अंक टूटकर 30636.71 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 280.40 अंक फिसलकर 8981.45 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 2.73 प्रतिशत गिरकर 11477.06 अंक पर और स्मॉलकैप 2.96 प्रतिशत उतरकर 10564.85 अंक पर रहा।
बीएसई में टेलीकॉम 1.74 प्रतिशत और हेल्थकेयर 1.33 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे। बैंकिंग में सबसे अधिक 5.52 प्रतिशत तथा एफएमसीजी में सबसे कम 0.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में कुल 2565 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1675 गिरावट में और 736 बढ़त में रहे जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कच्चे तेल के रिणात्मक स्तर पर पहुंचने के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार लाल निशान में रहे। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुले जबकि यूरोपीय और एशियाई बाजार लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.95 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 2.73 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.97 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.10 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.0 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.90 प्रतिशत की गिरावट में रहा।
शेखर
जारी. वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास