श्रवण सामाजिक एवम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोरोना के महामारी में राहत सामग्री वितरण किया गया


चौरी चौरा ,कोरोना_वायरस से उत्पन्न समस्या को समझते हुए इस  महामारी में राष्ट्र के लिए, धर्म के पथ पर चौरी चौरा के श्रवण सामाजिक एवम वेलफेयर सोसाइटी एवम आर्य समाज, मुंडेरा बाजार के तत्वाधान में ग्राम - फुलवरिया, बघाङ के आस-पास गांव में जगह-जगह घुम घुम  करके बेहद गरीबी में रोड पर तम्बू लगाकर जीवन - यापन करने वालो एवम अन्य जरुरतमंदो को रासन सामग्री एवम बच्चों को बिस्कुट, टॉफी वितरण किया गया । संस्थान के प्रबन्धक- विश्वजीत जायसवाल ने बताया कि रोजाना सैकड़ो जरूरत मन्द लोगों को रासन सामग्री वितरण किया जा रहा है, हम संस्थान के सभी लोग गरीब एवम जरूरत मन्द लोगो को निस्वार्थ भाव से निरन्तर सेवा मानव कल्याण के लिए समर्पित रहते है, अंत मे श्री जायसवाल ने कहा कि आप सभी लोग माननीय प्रधानमंत्री जी एवम माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जो निर्देश दिया जा रहा है उसका आप सभी लोग पालन करें शासन के निर्देशों का सोशल डिसटेंस (with mask)  के साथ अनुपालन करवाने में प्रशासन का सहयोग करें व स्वयं व अपने साथियों को भी अवगत करायें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास