उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के पिता के निधन पर शोक


गोरखपुर, चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक  अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में चोरहीयागोला में हुई जिसमें  गोरक्षपीठाधीश्वर एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के आकस्मिक निधन से हम सब काफी दुखी और शोकाकुल है  सिंघानिया ने कहा
गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा एक कर्म सन्यासी, सामाजिक कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जो समाजसेवा की जा रही है, उन सभी के प्रेरणा स्रोत उनके पिता थे। उनका देहावसान एक बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई मौजूदा समय असंभव है।  हम  उनके निधन पर शोक और संवदेना प्रकट करते है हम सब दो मीनट खडे होकर मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें एवं शांति प्रदान करें उनके परिवार, मित्रों और सम्बन्धियों को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें भगवान इसके लिए भी प्रार्थना की गई। सिंधानिया ने कहा कि
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन  को सुयोग्य उत्तराधिकारी देने, भारत के धर्माकाश में चमकते नक्षत्र की भांति एक योग सिद्ध संन्यासी देने, हिन्दू समाज को नायक देने, भारत के सामाजिक - राजनीतिक जीवन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप पुनर्स्थापित करने वाले योद्धा - संन्यासी देने तथा संसार को मानवता का प्रतिमान - पुरुष देने के लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। उस महान पुण्यात्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं  बैठक में अमितवैश्य राजूगुप्ता             पवनसिंघानिया विकासकिला  मनोजगोयल मनोजत्रिपाठी  राहुलजी बिजयसिंधानिया  अरुणशुक्ला सतीशयादव    गिरीशचंदगांधी नवनीतमोदनवाल गौरवगुप्ता   मोनूअग्रहरि रामबंसल राजेंद्र उर्फ रविचंदवासिया आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास