वाराणसी गया जमाती पॉजिटिव


           देवरिया: जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिगही गांव में  आए वाराणसी निवासी 10 जमातियों में से एक जमाती वाराणसी में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
 31 मार्च को सभी जमाती देवरिया जिले बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिगही गांव से अपने पैतृक घर वाराणसी छिप कर चले गए थे। इसकी सूचना देवरिया पुलिस ने वाराणसी जिला प्रशासन को दी थी।
 देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक पांडे ने बताया कि शुक्रवार को वाराणसी  में जांच के दौरान एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका इलाज वाराणसी के दीनदयाल हास्पिटल रामनगर वाराणसी में चल रहा है। सीएमओ डॉ पांडेय ने कहा कि वाराणसी के सीएमओ से बात हुई है, देवरिया के बिगही से वाराणसी गए एक जमाती का वाराणसी में पहली बार कोरोना टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट निगेटिव आयी। दूसरी बार नमूना भेज गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वह देवरिया में  किन लोगों के संपर्क में रहा है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। जितने भी लोग संपर्क में उसके रहे हैं। सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास