विदेशी मुद्रा भंडार 90.2 करोड़ डॉलर घटा
मुंबई 12 अप्रैल (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 03 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 90.2 करोड़ डॉलर घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.65 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 475.56 अरब डॉलर रहा था।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 03 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 439.12 अरब डॉलर रह गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 34 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 30.55 अरब डॉलर रहा।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर कम होकर 3.57 अरब डॉलर पर आ गयी। विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें