विधायक ने छुए पुलिस इंस्पेक्टर के पैर
आंध्र प्रदेश: अक्सर हमने देखा है कि बड़े बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी नेताओं और मंत्रियों के समक्ष ज़रूरत से अधिक झुक जाते हैं कोई चरण वंदना कर रहा है तो कोई उनके सामने जमीन पर घुटनों के बल बैठा है इन सब हरकतों का उपहास होता रहता है और लोकसेवकों के लिए ये अनुचित भी है।
मगर दिल को बहुत ज्यादा ठंडक पहुंचाने वाली एक तस्वीर आज दिखी जो कि आंध्र प्रदेश से मिली है यहां सत्ताधारी पार्टी के अरकू वैली के विधायक चेट्टी पलगुना ने लॉकडाउन के दौरान शहर में ड्यूटी कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की सेवाओं के देखते हुए सार्वजनिक रूप से उनके चरण छुए।
विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा मैं करबद्ध प्रार्थना करूँगा इस बहुत ही नाजुक दौर में पुलिस,प्रशासन और इस लड़ाई में लगे सभी कर्मयोगियों को सहयोग दीजिये,यही देश की सबसे बड़ी सेवा है कि घर पर रहें,और कुछ भी आपत्तिजनक दिखे तो प्रशासन को सूचित कर दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें