यूपी में चार आईपीएस के तबादले

 


लखनऊ 01 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण सरकार को चार अधिकारियों का तबादला करना पड़ा है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, फायर, जावीद अहमद और पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी विरेन्द्र कुमार के 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने के कारण यह स्थानान्तरण किये गये है।
उन्होने बताया कि पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच विश्वजीत पात्रा को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी और अपर पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ चन्द्र प्रकाश को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी, मुरादाबाद बृजराज को पुलिस महानिदेशक पीटीसी मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आर के विश्वकर्मा को पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के साथ-साथ पुलिस महानिदशक फायर सर्विस का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास