यूपी में एक दिन में कोरोना के 135 नये मामले,दो मरे


लखनऊ 14 अप्रैल (वार्ता) मुरादाबाद और कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु के साथ उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 135 नये मामले प्रकाश में आने से सतर्कता बढ़ा दी गयी है। राज्य में मंगलवार सुबह तक 623 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद में कल शाम एक 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी वहीं सोमवार को ही कानपुर में मृत एक 43 वर्षीय मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी है। इससे पहले बस्ती,मेरठ,आगरा,वाराणसी और बुलंदशहर में एक एक मरीज की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी एम सी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती 49 साल के व्यक्ति की सोमवार रात कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गयी थी।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह तक मिले 135 कोरोना संक्रमित मरीजों में तब्लीगी जमात मेंं शिरकत करने वाले 70 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक राज्य भर में मिले मामलों में 358 लोग तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखते हैं। ताजा मामलों में नोएडा का एक तीन माह का मासूम भी जानलेवा वायरस से संक्रमित पाया गया है।
इस दौरान 49 लोग बीमारी से निजात पाकर अपने घरों में क्वारंटीन में है। उन्होने कहा कि ताजा मामलों में एक डाक्टर समेत 17 लोग ऐसे है जो कोरोना मरीज का इलाज करने के दौरान संक्रमित हुये है जबकि दो लोग संभल से और एक अमरोहा में पाया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा में 35,सहारनपुर में 24,मुरादाबाद मे 17,बागपत में सात,लखनऊ में नौ,गौतम बुद्धनगर में में 18,कासगंज,मेरठ,बिजनौर,हापुड़ और शामली में तीन-तीन,मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में दो-दो, इटावा, मथुरा और बस्ती में एक एक नये मरीज में कोरोना संक्रमण मिला है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास