बाहरी प्रदेशों से आए हुए होम क्वारन्टीन लोग बाहर कतई ना घूमें 

                            गोरखपुर-डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ गांव में अधिकारियो के साथ पहुंचकर  उन्होंने बाहरी प्रदेशों से आये हुए लोगों से जो होम क्वारन्टीन हुए हैं उन के घर जाकर लोगो से बात किया। और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि क्वारन्टीन हुए लोग कत्तई गांव में न घूमे। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सभी लोग घरों में ही रहे। यहा पर सूचना मिली है कि जो लोग होम क्वारन्टीन हुए हैं वो लोग गांव में घूम रहे है। यदि ऐसा हुआ तो घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम अर्पित गुप्ता, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी व सीओ रचना मिश्रा से गांव में दौरा करके लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, चिकित्सको की टीम व ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास