बलरामपुर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिस कर्मी निलंबित

 


बलरामपुर, 22मई(वार्ता)उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के रेहरा बाजार क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो पुलिस कर्मियो निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को यहाँ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टवीटर पर रेहरा बाजार इलाके मे एक महिला को मारने पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि जाँच में पता चला है कि घटना के समय यूपी 112 की गाडी खडी थी और उसमें मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने की कोशिश नही की गई है। जिसके चलते यूपी112 पर तैनात दो पुलिस कर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
श्री वर्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके परिवार के लोग महिला को सडक के किनारे मार पीट रहे है। उन्होने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास