भाई-भतीजे ने मिलकर चाचा के ऊपर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला
गोरखपुर।बांसगांव थाना क्षेत्र हल्का नंबर 3 रामदवन ग्राम रूपनारी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के निवासी हैं| वर्तमान में ग्राम सभा कैथवलिया हरकसिंह के प्रधान हैं|, उनके भाई लालसा प्रसाद उनके दो पुत्र विनोद कुमार व विनय कुमार आज सुबह ही गांव के स्कूल के पास घात लगाकर बैठे हुए थे,वर्तमान प्रधान जैसे ही गांव के बाहर निकले तभी तीनो लोग धारदार हथियार से वर्तमान प्रधान के ऊपर हमला कर दिए।
प्रधान ने बताया यह तीनों लोग मिलकर मेरी हत्या करना चाहते थे।किसी तरह शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ा गांव वालों ने मुलजिम को पकड़ लिया।जिसकी सूचना मैंने 112 पर दी।बांसगांव पुलिस तत्परता दिखाते हुए लालसा प्रसाद उनके पुत्र विनोद कुमार व विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।वर्तमान प्रधान रामदवन इसकी शिकायत एसएचओ बांसगांव सीपी जैसल व क्षेत्राधिकारी नितेश सिंह से मुलजिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें