बिना अनुमति दुकान खुला तो होगी कार्यवाई : एसडीएम



कैंपियरगंज।गोरखपुर।कैंपियरगंज एसडीएम मनोज तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने कैंपियरगंज कस्बा सहित जनपद सीमा करमैनी ,बढया,मरचाहे कुटी पर लाक डाउन को शत प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया है।अधिकारी द्वय ने कहा कि लाक डाउन के नियम को हर हाल में पालन करना होगा, अगर बिना अनुमति व बगैर पास के दुकान व प्रतिष्ठान खुले मिले तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाई की जायेगी।एसडीएम और सीओ ने चौमुखा कस्बा सहित करमैनी ,मछलीगांव,नेतवर रोड पर भ्रमण कर लाक डाउन के स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान कैंपियरगंज थानेदार निर्भय नारायण सिंह सहित अन्य एसआई व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास