बिना पास के दुकान खोलने वालों को चेतावनी दे कराया बंद
गोरखपुर: जिलाधिकारी गोरखपुर ने लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए व कुछ शर्तों के साथ मोबाइल सहित अन्य दुकानों को नोडल अधिकारी के यहां से पास लेकर अपनी अपनी दुकान खोलने का आदेश दिया गया है लेकिन कुछ दुकानदार बिना पास लिए ही अपनी दुकानें खोलकर नियम का उल्लंघन कर रहे थे। काली मंदिर से स्टेशन रोड तक जाने वाली रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान खुली हुई थी जिसे पुलिस ने पहुंचकर पास चेक करके दुकान खोलने व बंद करने की प्रक्रिया को समझाया, पास चेक करते हुए कह रहे थे कि जिनके पास ,पास थी ,उनकी दुकानें खुलेगी व जिनके पास ,पास नहीं था उन्हें ऑनलाइन पास ईशु कराते हुये सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लॉक डाउन का पालन करने को कहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें