दसवीं-बारहवीं के बचे पेपर की परीक्षा तिथियों की घोषणा आज


नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) बोर्ड की बारहवीं और दसवीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा शनिवार शाम पांच बजे कर दी जाएगी।
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तरी इलाके में दंगे के कारण दसवीं के कुछ पेपर नहीं हो सके थे जबकि पूरे देश मे दसवीं के पेपर हो गए थे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण बारहवीं के कुछ पेपर नहीं हो पाए थे। सीबीएसई शेष पेपर की परीक्षा की तिथियां अपनी वेबसाइट पर डाल देगी।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास