देश के किसी भी जिले से चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन


नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) भारतीय रेलवे ने अब देश के किसी भी जिले से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यहां ट्वीटर पर यह घोषणा की। श्री गोयल ने कहा,“प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने को तैयार है।”
रेल मंत्री ने कहा कि इसके लिये जिला कलेक्टर को फंसे हुए श्रमिकों के नाम और उनके गंतव्य स्टेशन की सूची तैयार कर राज्य के नोडल ऑफिसर के माध्यम से रेलवे को आवेदन करना होगा।
भारतीय रेल ने लाॅक डाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रमिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों आदि को घर पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। अब तक 1150 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला कर 15 लाख से ज्यादा लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास