डॉक्टर ने हजारों गरीब परिवार तक पहुचाया राहत सामग्री


*हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ पवन खरवार का साहसिक प्रयास*



*तमकुहीराज,कुशीनगर*


स्थानीय तहसील क्षेत्र के 
समउर बाजार कस्बे के निवासी प्रख्यात हड्डी रोग स्पेशलिस्ट व सीता देवी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ पवन खरवार ने लॉक डाउन शुरू होने के बाद गरीब व जरूरतमन्दों के लिए काफी मददकार बनकर उभरे है अब तक दो दर्जन गावो के हजारों लोगो तक मदद पहुचाये है जिसकी प्रशंसा चहुओर हो रही है
मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के समउर बाजार निवासी डॉ पवन खरवार ने लॉक डाउन शुरू होने के बाद विदेशो में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए अपने क्षेत्र के गरीबो व मजदूरों के तकलीफों को भाप गए थे और शुरुवाती दिनों से ही सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वाले युवाओ की एक टीम गठित कर मदद में हाथ बढाने की ठान लिया और लगातार मदद में जुट गए अब तक क्षेत्र के दो दर्जन गाव के हजारों गरीब व जरूरतमन्दों तक चावल,आटा, चीनी,नमक,माचिस,दाल व सब्जी सहित अन्य आवश्यक सामग्री सुलभ कराना शुरू कर दिया आज 33 वे दिन भी ये प्रक्रिया चल रही है क्षेत्र के विहार खुर्द,भागीपट्टी,विहार बुजुर्ग,कोटवा टिकम्पार,मंगरीपट्टी,परसौनी खुर्द,गंगुवा,लक्ष्मीपुर बाबू सहित दो दर्जन गांवों के हजारों परिवारों तक मदद पहुचाने के साथ आगे भी मदद में जुटे हए है इस साहसिक प्रयास में कुछ समाजिक लोगो ने भी सहयोग में जुट गए है राहत सामग्री वितरण के दौरान टीम के युवा श्रवण कुमार गौतम,अशोक भारती,जुगेश प्रसास,अश्वनी शर्मा सहित दर्जनभर लोग पहले गावो में पहुच पात्रों की सूची बनाते है उसके बाद राहत सामग्री सुलभ कराते है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और मदद के प्रयास की खूब प्रशंसा क्षेत्र में हो रही है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास