दूसरे प्रदेशों से आये मजदूरों की हुई स्क्रीनिग


*रैपिड रिस्पॉन्स टीम  के आशुतोष मिश्र व एल टी राजकुमार की भूमिका सराहनीय*
हाटा,कुशीनगर।
स्थानीय तहसील के सन्त पुष्पा इंटर कालेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में हैदराबाद,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व ललितपुर, से आये मजदूर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग स्वास्थ्य विभाग हाटा की टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी के उपस्थित में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हाटा डॉ एल बी यादव के आदेश पर स्वास्थ्य टीम सन्त पुष्पा इंटर कालेज में बने क्वारंटाइन सेंटर पर आये मजदूर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की गई। जिसमें सभी स्वस्थ्य पाये गये । टीम द्वारा उन्हें आवश्यक निर्देश देते हुये यह कहा गया कि गुनगुने पानी का सेवन करे। खाने में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी व डी का प्रयोग करे तथा सोशल डिस्टेण्टिंग का पालन करे,मुंह को कपड़े से ढक कर रखे। टीम द्वारा क्वारंटाइन में रखे गये मजदूरों को  कुछ दिक्कतें थी जिन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई।
नगर में बाहर से आये व्यक्ति की सूचना मिलने पर प्रभारी द्वारा क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र व एल टी राजकुमार चौधरी को जांच करने हेतु भेजा गया। इन लोगो न वार्ड नं 29 बाजार खास व वार्ड नं 19 आजादनगर में बाहर से आये यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की गयी तो वह स्वस्थ्य पाये गये।
स्वास्थ्य टीम में प्रमुख रूप से राजीव राय, सत्यप्रकाश रावत,विशम्भर प्रसाद,अरविंद कुमार त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, तेज प्रताप सिंह,विजय कृष्ण द्विवेदी,लाल साहब सिंह,शरतेन्दु शुक्ला,ब्रजेश उपाध्याय, शिवनारायण सिंह,राकेश कुमार,अंबरीश गुप्ता,कार्तिकेय पांडेय,सतीश सिंह,विजय प्रताप सिंह,अजय यादव,मुनीब आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास