एसडीएम (सदर) की एक और अनोखी पहल : "उपचार पोर्टल"



गोरखपुर । एसडीएम (सदर)/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक कदम और बढ़ते हुए   http://upchar.wecaregorakhpur.in/ पोर्टल की जानकारी दी।
एसडीएम सदर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया यह उपचार पोर्टल सभी ऐसे लोगों का डेटाबेस इकट्ठा करेगा जिनमें 14 बीमारियों के लक्षण मिलते हैं ।
उन्होंने बताया कि यह डेटाबेस सभी अस्पतालों, निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, दवाइयों की दुकान, गांव के प्रधान, आशा, एएनएम, सरकारी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज तथा रेलवे हॉस्पिटल एवं एयरपोर्ट हॉस्पिटल सभी इसका इस्तेमाल करेंगे तथा इसमें सभी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। यह डेटाबेस आने वाले दिनों में एक जानकारी का पर्याप्त साधन उपलब्ध कराएगा तथा करोना संकट से उबरने में मददगार साबित होगा। 
बताते चले कि ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल, ऑनलाइन फ्रिज, एसी, कूलर आदि के लिए रिपेयरिंग पोर्टल के बाद कोरोना संकट के इस काल में अपने आप में अनूठा यह पोर्टल जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया है जो आने वाले दिनों में गोरखपुर वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास