एसएचएफ ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन


गोरखपुर। सीड आफ होप फाउन्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, गोरखपुर ने लॉकडाउन के अन्तर्गत जरूरतमंदों के बीच पका हुआ भोजन 255 लोगों को वितरित किया।जिसमें जो लोग बशारतपुर के जीवन वृक्ष फ्री क्लीनिक के आस-पास रहते है, उन्हें एक वक्त का भोजन दे कर उनकी बहुत छोटी सी मदद हो सकी। यहाँ पर बहुत से प्रवासी मजदूर, ठेले, खोमचे लगाने वाले तथा रिक्शा व ठेला चलाने वाले एवं इधर-उधर लिट्टी चोखा, पंचर बनाने व लेबर तथा दाई का काम करने वाले साथ ही ईसाई समाज के गरीब परिवारों को पका हुआ भोजन का पैकेट वितरित किया गया। एस०एच०एफ0 ट्रस्ट ने लॉकडाउन में लगातार गरीब व जरूरतमंदों को जगह - जगह जाकर कच्चा राशन व कुछ दवाइयों का वितरण कर रहा है, जो शुभ चिंतकों के सहयोग से हो रहा है। यह कार्य लगातार इस लॉकडाउन के संकट काल में चलता रहेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास