गांव के बाहर बगीचे में मिली युवक कि लाश    

                        ‌गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के छपियाँ गाँव के बाहर बागीचे में मिली युवक कि लाश युवक कि उम्र लगभग 50 साल के आसपास कि बताई जा रही है लाश को देखते ही ग्रामीणों में मचा हडकम्प  ग्रामीणों ने इसकी सूचना हल्का इंचार्च अरविंद यादव को दिया मौके पर तत्काल इंस्पेक्टर खजनी प्रदीप शुक्ल मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुँचे।
मौके पर मिले  युवक कि लाश की स्थिति देखकर उच्च अधिकारी को सूचित किए कुछ देर बाद SP साउथ बिपुल श्रीवास्तव सहित डॉग स्वायड टीम घटना स्थल पर पहुंचा खोजी कुत्ते के आधार पर घटना की जांच में जुटी।


ज्ञात हो कि गोरखपुर दक्षिणांचल के खजनी थाना क्षेत्र छपियाँ गाँव के बाहर बागीचे में खून से लथपथ बेलीपार थाना के गुरौली निवासी लोटन निषाद की लाश देखी गयी लाश के पास बोतल व खून से सनी ईंट पाया गया।


घटना की सूचना से गांव में हड़कम्प मच गया वही मौके पर SP साउथ विपुल श्रीवास्तव इंस्पेक्टर खजनी प्रदीप शुक्ल सहित डॉग स्वायड टीम जांच में जुट गई खोजी कुत्ता आम के बागीचे के रखवार के मचान पर मंडराने लगा कुछ दूरी पर ईंट का आधा टुकड़ा मिला लेकिन खोजी कुत्ता सूंघ कर हट गया खजनी पुलिस वास्तविकता के तलास में लग चुकी है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास