गोरखनाथ और कुशीनगर एक्सप्रेस को हरी झंडी, 1 जून से शुरू

गोरखपुर। गोरखनाथ एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस को 1 जून से चलाने की मंजूरी रेलवे मंत्रालय ने दे दी है। इस मंजूरी के बाद दिल्ली और मुंबई से गोरखपुर का सफर आसान हो सकेगा।


कोरोना महामारी की वजह से लगभग 2 महीने का लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। लॉक डाउन के चौथे चरण में कई सारी छूटें सरकार की तरफ से मिल रही है। इससे लोगों को राहत मिलती दिख रही है। कुछ दुकानों को भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खोलने की छूट दी गई है।


अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को घर लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आसपास के लोगों को बसों से भी बुलाया जा रहा है। लेकिन देश की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे आम यात्रियों के लिए लगभग 2 महीने से बंद है। हालांकि पिछले दिनों कुछ स्पेशल एसी ट्रेनें चलाई गई लेकिन उनसे सिर्फ बड़े शहरों में सुविधा मिली।


रेल मंत्री पीयूष गोयल कल एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि 1 जून से रेलवे 200 ट्रेनें चलाए जाने की तैयारी कर रहा है। सभी ट्रेनें सामान्य स्लीपर कोच वाले होंगे।
उसके बाद आज रेल मंत्रालय ने उन 200 ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है। 


इसके लिए गुरुवार (21 मई) से बुकिंग शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गुरुवार सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होगी। तत्काल या प्रीमियम तत्काल की सुविधा नहीं होगी। कंफर्म टिकट होने पर ही स्टेशन पर एंट्री मिलेगी।


रेलवे की ये विशेष सेवाएं मौजूदा श्रमिक और स्पेशल एसी ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। ये ट्रेनें पूरी तरह से एसी और नॉन एसी की तरह आरक्षित होंगी।


जनरल कोच में बैठने के लिए आरक्षित सीटें होंगी. ट्रेन में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगा। किराया सामान्य होगा और जनरल कोच आरक्षित होने के नाते (2-एस) का किराया लिया जाएगा और सभी यात्रियों को सीट प्रदान की जाएगी।


जिनमें पहली ट्रेन गोरखनाथ एक्सप्रेस है जो गोरखपुर से हिसार तक जाती है। वहीं दूसरी ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस है जो गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई तक जाती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास