ग्रामीण एवं शहर से आए लोगों को शिव राष्ट्र सेना ने वितरण की निशुल्क राशन
गोरखपुर। लॉक डाउन में लगातार शिव राष्ट्र सेना की तरफ से लोगों को लगातार मदद की जा रही है।
उसी क्रम में प्रशासन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहर के कई क्षेत्रों से आए हुए जरूरतमंदों को शिव राष्ट्र सेना प्रमुख रितेश कुमार आल्हा द्वारा निःशुल्क राशन वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि आगे भी ये निःशुल्क वितरण होते रहेंगे जैसे जरुरतमंदो को जरूरत होगी।इस संकल्प हम सभी आगे भी जारी रखेंगे।
वितरण कार्यक्रम में अनिल जायसवाल, गोपाल जयसवाल, राजकुमार आल्हा, सुधीर गॉड, पप्पू मद्धेशिया आदि राष्ट्र शिवसेना के सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें