हमारी न्याय संगत मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री जी राहत जरूर देंगे-निराला
अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी एवं विद्युत मंत्री जी को एक ट्यूटर पर विद्युत बिल को माफ करने हेतु भेजा गया है जिसमें मांग की गई है की कोरोनावायरस की महामारी के कारण लाकडाउन की स्थिति मे व्यापारी समाज का व्यापार दुकान एवं फैक्ट्रियां बंद चल रही है और जो आदेश पर खुल भी रही हैं उसमें पर्याप्त समय ना मिल पाने के कारण व्यापार और फैक्ट्री सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है जिस कारण व्यापारी समाज काफी हताश एवं परेशान है और अनगिनत खर्चा के साथ ही कमाई शुन्य है आप श्रीमान जी व्यापारियों की हर समस्या से वाकिफ है ऐसे में व्यापारी समाज को एक राहत देते हुए हमारी मांग है कि उसके सभी लॉक डाउन के विद्युत बिल को माफ किया जाए जो व्यापारी समाज को एक बहुत बड़ा तोहफा होगा व्यापारी समाज को एक राहत भी मिलेगी निराला ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी न्याय संगत मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री जी राहत जरूर देंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें