जरूरतमंदों में भोजन वितरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा लगातार जरूरतमंदों के मध्य भोजन वितरण करते हुए लोगों से लाकडाऊन का पालन कराया गया साथ ही कोरोनावायरस बीमारी के संबंध में जागरूक करते हुए लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्स डाउनलोड कराया गया तथा उन्हें कोरोनावायरस से बचाव के तरीके बताते हुए मास्क भी वितरित किया जा रहा है । महिला थाना प्रभारी द्वारा जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट वितरण के साथ साथ विशेष अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्स डाउनलोड कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें