किसी भी व्यक्ति को भूखा नही सोने देंगे : युवाओ की टीम

 गोरखपुर। शहर के लोग विभिन्न तरीकों से इस लाक डाउन में परेशान लोगों की सेवा में लगे हुए हैं , कोई खाद्य सामग्री बांट रहा है तो कोई हरी सब्जी , वही कोई मास्क बांट रहा है तो कहीं सैनिटाइजर तो वही कोई दवा, शहर के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं भी अपने-अपने तरीके से लोगों की सेवा में लगी हुयी हैं । वहीं दूसरी तरफ गांव के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया है । बताते चलें कि जिला गोरखपुर के ब्लॉक बड़हलगंज के बिभिन्न गाँव मे *युवाओ की टीम, किसी भी व्यक्ति को भूखा नही सोने देंगे*  इस कोरोना नामक भयंकर महामारी में अत्यधिक जरूरतमंद परिवारों तक लगातार राशन वितरण और सब्जी वितरण का कार्य कर रही हैं। 
युवाओ के टीम के मुख्य सदस्य हिमांशु त्रिपाठी चिल्लूपार और हिमांशु तिवारी बेलसडी के अगुवाई में टीम के सभी सदस्यों के योगदान से इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया जा रहा है और आगे भी बढ़ चढ़ के सहभागिता रहेगी।    
टीम के मुख्य सदस्य हिमांशु त्रिपाठी चिल्लूपार ने महामारी के शुरुआती दौर में ही प्रधानमंत्री फण्ड केअर में 51 सौ रुपये डालकर मानवता की मिसाल पेश की।
युवाओ के इस टीम के जज्बे को देख कर तमाम युवा वर्ग भी कंधे से कंधा मिलाकर इस भयंकर महामारी में जरूरतमंद का मसीहा बन कर आगे बढ़े और बढ़ चढ़ कर मदद कर रहे हैं।
  युवाओ की टीम केवल गावँ में ही नही अपितु गोरखपुर शहर में भी अपने मित्रो की मदद से चिन्हित कुछ गरीब असहाय परिवारों के बीच गावँ से शहर राशन भेजवाया करते हैं ताकि उन गरीब और असहाय लोगो की जीविका आसानी से कुछ हफ़्तों तक चल सके, इन युवाओं की टीम का मुख्य लक्ष्य है कि बड़हलगंज ब्लॉक में जिन परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ नही पहुंच पा रहा है,
जिनकी वजह से उन परिवारों में भोजन का उचित प्रबंध नही हो पा रहा है उन जरूरतमंद परिवारों तक अपनी क्षमतानुसार भोजन का उचित व्यवस्था करना।
इस भयंकर आपदा में गरीब असहायों तक खाद्य सामग्री पहुंचाकर के मानवता की मिशाल पेश करने में मुख्य रूप से 
प्रवीन मिश्रा, अवनीश मिश्रा, सुयश तिवारी, अमन पांडेय(बैदवली), प्रखर राय, शिवांश राय, शुभम राय और श्रेयांश राय है, ये सभी लोग युवाओ की टीम *किसी भी व्यक्ति को भूखा नही सोने देंगे* के अंग हैं और कुछ  साथी जो यहाँ से काफी दूर है लेकिन किसी न किसी माध्यम से टीम के लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना अहम योगदान दे रहे है ये सभी भी टीम के ही हिस्सा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास