कोरोना संक्रमित संवेदनशील ढाई सौ मीटर एरिया को किया गया सील


गोरखपुर। शहर के एक निजी सवेरा हॉस्पिटल के पैथोलॉजी  टेक्नीशियन  कोरोना संक्रमित पाया गया   टेक्नीशियन ने कोरोना पॉजिटिव महिला का ईसीजी किया था इस वजह से टेक्नीशियन संक्रमित हो गया। पॉजीटिव रिपोर्ट आने के तत्काल बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल  मौके पर पहुंचकर  संवेदनशील ढाई सौ मीटर के दायरे को सील करवा दिया  है इस दायरे के अंदर रहने वाले आम व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो दूध दवा सब्जी सहित आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जाएगी इस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति व सदर तहसील के अंतर्गत रहने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार परेशान होने की जरूरत नहीं है हमारा तहसील प्रशासन सदैव आपके हित हेतु सेवा करने के लिए तत्पर है आप लोग अपने-अपने घरों में स्वस्थ सुरक्षित रहते हुये कोरोना मुक्त रहें।
   गोरखपुर में अभी तक आयी रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों की संख्या 29 हो गई है। शहर के बेतियाहाता इलाके की पैथोलॉजी के आसपास के एरिया पर प्रशासन की नजर है। बता दें कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 की मौत हो चुकी है। खबर है कि लैब टेक्नीशियन के अलावा जिले के अन्य तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है  देर शाम मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज हो सकती।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास