कोरोना योद्धाओं को कोरोना बीमा कवर देकर किया सम्मान
गोरखपुर: भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य विक्की कुकरेजा ने धर्मशाला पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र राय समेत चौकी पर तैनात सभी 16 पुलिसकर्मियों को करोना बीमा कवर प्रदान कर सम्मानित किया। श्री कुकरेजा ने बताया कि चौकी पर तैनात कर्मवीर बगैर परवाह किये दिन रात एक कर सेवा में लगे हुये है,इन कोरोना योद्धाओं को कोरोना बीमा कवर देकर आज सम्मानित किया। इस बीमा कवर में किसी भी पुलिसकर्मी को कोरोना पॉजिटिव होते ही तुरन्त बीमे की राशि प्राप्त हो जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें