कुशीनगर में युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

 


कुशीनगर 16 मई(वार्ता)उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पड़रौना नगर पालिका क्षेत्र के कांटी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र गुप्ता ने शनिवार को यहां बताया कि पांच दिन पहले मुंबई से करीब 36 युवक कांटी गांव में लौटे थे। ये सभी ट्रक से आए और होम क्वारन्टीन में रहने के वादे के साथ गांव लौटे थे। दो दिन बाद गांव के लोगों ने प्रधान से शिकायत की कि इनमें से कई गांव में घूम रहे हैं। प्रधान ने प्रशासन को सूचना दी।
उप जिलाधिकारी पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और सभी को गांव के पंचायत भवन में क्‍वारंटीन करा दिया। सूचना पर थर्मल स्क्रीनिंग की टीम भी पहुंची। पांच का तापमान सामान्य से अधिक मिलने पर उनके सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर भेजे गए थे। चार की रिपोर्ट निगेटिव मिली लेकिन 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। कांटी गांव को हॉटस्पॉट में तब्दील किया गया है। यह गाँव हाल ही में नगर पालिका पडरौना में सम्मिलित हुआ है !
उधर नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने पूरे गाँव को सेन्टराईज करने के लिए सफाई कर्मचारियों को लगा दिया है। जिले में इससे पहले कोरोना संक्रमित मिले किशोरी और युवक मेडिकल कॉलेज से कोरोना को हरा कर 14 मई की रात घर पहुंचे हैं। जिले में अब तक कुल तीन संक्रमित मिले जिनमें से दो अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो चुके हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास