लॉक डाउन के चौथे चरण में दो महीने से बंद न्यायालय खुली , सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ख्याल
गोरखपुर। कोरोना वायरस माहवारी को देखते हुए आज देश में लागू हुए लॉक डाऊन के चलते प्रदेश ही नहीं देश की न्यायपालिका में भी ताला लगा दिया गया था। लॉक डाऊन के चौथे चरण की अवधि में जनपद गोरखपुर में आज पहली बार न्यायपालिका के दरवाजे खोले गये। लेकिन जिले में कोरोना के चलते अरेंज जोन में होने के कारण न्यायालय को खोले जाने को लेकर सवाल जरूर उठ रहे है।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय को खोलने का आदेश दिया है
दीवानी न्यायालय के मुख्य अदालतें चलेगी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर से लेकर न्यायिक कक्ष तक पहले सेनेटराईज किया गया मुख्य गेट पर सोसल डिस्टेंशिग बनाते हुये थर्मल स्क्रीनिंग आने वाले अधिवक्ता व वादकारियों का किया गया उसके बाद ही मजिस्ट्रेट एवं दीवानी कर्मी अदालत के अन्दर प्रवेश किये। लॉक डाउन के दौरान अधिवक्ताओं को काला कोट पहन कर आने की मनाही है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें