महिला थाना टीम को कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित
गोरखपुर:महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद किए जाने, महिला थाने पर भोजन बनवा कर वितरित करने सहित मास्क ,सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित किए जाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए लीलावती पांडेय पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सहित अन्य लोगों द्वारा महिला थाने पर पहुंचकर महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह एवं महिला थाना की टीम को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से मुख्य आरक्षी संगीता सिंह,मुख्य आरक्षी उमादेवी, आरक्षी गुंजन यादव ,आरक्षी सीमा मौर्य, सोनिया यादव को सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें