मेडीवर डिजिटल हॉस्पिटल ने गोरखपुर में राहगीरों ,मीडिया कर्मियों और पुलिस कर्मियों को बाटी  आयरन और कैल्शियम की दवाइयां

*मेडीवर डिजिटल हॉस्पिटल ने गोरखपुर में राहगीरों ,मीडिया कर्मियों और पुलिस कर्मियों को बाटी  आयरन और कैल्शियम की दवाइयां* 



गोरखपुर ।लाक डाउन के समय में फोन द्वारा लोगों को चिकित्सीय परामर्श देने के कारण सुर्खियों में आए मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल ने आज दूरदराज से आ रहे राहगीरों, गोरखपुर के मीडिया कर्मियों और पुलिस कर्मियों को कैल्शियम ,आयरन की दवाइयां बटवाई । डॉ. अखिलानंद त्रिगुंण के निर्देशनुशार  इन दवाइयों का वितरण किया गया । डॉ ए एन त्रिगुंण लगातार टेली मेडिसिन के माध्यम से लोगों को परामर्श करा रहे हैं ये असली योद्धा हैं उन्हे मेडिवर की ओर से सम्मानित भी किया गया! मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल ने एक चलता फिरता स्टाल लगाकर लगभग 200 लोगों को आयरन और कैल्शियम की दवाइयां दी ।
सभी दवाइयों का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया ।
दवा बता के इस कार्य में हॉस्पिटल के व्यवस्थापक रामेश्वर दयाल मिश्रा, नैमिष राम त्रिपाठी और विजय यादव ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,साथ ही जल्द मीडिया कर्मियों को एन.95 मास्क और सैनिटाइजर बितरण भी किया जाएगा,इस समय बहुत से लोगों को आयरन और कैल्शियम की कमी हो रही है इस कार्य क्रम का यही उद्देश्य था!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास