मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तीसरा पेसेंट


गोरखपुर। शहर के बिछिया मुहल्ले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के सामने आने की सूचना से हड़कंप मच गया है। गोरखपुर शहर में यह पहला केस है। जबकि जिले में बांसगांव, उरुवा में इससे पहले एक- एक मरीज सामने आ चुके हैं। बिछिया के सर्वोदय नगर में कोरोना पॉजिटिव की सूचना पर प्रशासनिक अमला जरूरी दिशा निर्देश के साथ इलाके की नाकेबंदी में जुट गया है। सूत्रों की माने तो शहर में एक और मरीज के सामने आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बिछिया में आया कोरोना पॉजिटिव मूलरूप से नेपाल का रहने वाला (थापा ) है। वह मुंबई से एम्बुलेंस से चार लोगों के साथ तीन दिन पहले आया था। शहर के पहले कोरोना पॉजिटिव का इलाज शुरू हो गया है। उधर देवरिया में भी एक और मरीज सामने आया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास