नगरपंचायत में चालू किया गया निर्माण कार्य
कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से लंबित चल रहे संपर्क मार्ग के निर्माण का काम शुरू किया गया है। वार्ड 3 टेकवार में लगभग 300 मीटर लंबे खड़जा निर्माण कार्य की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण की मांग बहुत पहले से चली आ रही थी। जलजमाव की समस्या थी रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। प्रस्ताव बन चुका था काम की स्विकृति भी मिल गई थी लेकिन लाॅकडाउन के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। प्रशासन से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लगभग 9 लाख रुपए मुल्य की लागत से 300 मीटर खड़ंजे के निर्माण का काम चल रहा है। इससे नगर क्षेत्र के दर्जनों मजदूरों को काम उपलब्ध हो रहा है। इससे लाॅकडाउन में मजदूरों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी भी होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें