नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वाराणसी में बुधवार को नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह लोग एक ही परिवार के हैं। अन्य तीन भी पहले से पॉजिटिव लोगों के परिवार वाले ही हैं। नए मामलों के साथ ही वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। राहत की बात यह है कि वाराणसी के आठ हॉटस्पॉट से लिये गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।


जिला प्रशासन के अनुसार चार मई को वाराणसी से 171 सैम्पल लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजे गए थे।इसमें बुधवार की सुबह 162 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 153 की निगेटिव है। इसमें से अभी नौ लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।


नौ नए पॉजिटिव लोगों में छह लोग जैतपुरा के बुनकर के परिवार वाले हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास