नवागत चौकी प्रभारी कौड़ीराम प्रमोद कुमार शुक्ला ने संभाला कार्यभार


कौड़ीराम। बांसगांव थाना अंतर्गत कौड़ीराम पुलिस चौकी पर कार्यरत रहे चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला का तबादला खजनी थाने पर कर दिया गया| जिनके उपर दर्जनों विवादों का लगा था आरोप| विवेक शुक्ला का तबादला होते ही कौड़ीराम क्षेत्र की जनता मे खुशी की लहर दौड़ गयी| सिकरीगंज थाने पर कार्यरत रहे एसएसआई प्रमोद कुमार शुक्ला को कौड़ीराम पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। इससे पहले भी हरनही चौकी इंचार्ज दो बार रह चुके हैं| पैडलेगंज चौकी इंचार्ज, सोनबरसा चौकी इंचार्ज , जगदीशपुर चौकी इंचार्ज, एसएसआई अति थानाध्यक्ष सिकरीगंज उसके बाद कौड़ीराम चौकी प्रभारी बनाये गए| इनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं लगा , जहां भी रहे सबका साथ सबका विकास के साथ काम करते रहे| इनके आने से कौड़ीराम क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कौड़ीराम क्षेत्र के जनता की सुरक्षा और सम्मान को पूरी तरह से ध्यान में रखकर कार्य करूंगा।
 चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा पूरा देश वैश्विक महामारी में पूरा देश संकट की घड़ी में है|कोरोना महामारी से अपने चौकी क्षेत्र की जनता को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है| सभी क्षेत्रवासियों का मुझे सहयोग चाहिए|वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नितेश सिंह व थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद जैसल के दिशा निर्देश में अपने कर्तव्य पथ पर चलता रहूंगा|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास