पैर पसारता कोरोना अब गंभीर रूप लेता जा रहा है

बस्ती। पूर्वांचल में तेज़ी से पैर पसारता कोरोना अब गंभीर रूप लेता जा रहा है।आज संतकबीरनगर में चार और कुशीनगर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बस्‍ती में भी चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद बस्‍ती में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 35 हो गई है।


30 मार्च को इनमें से एक की मौत गोरखपुर ये BRD मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। यह उत्‍तर प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मौत थी। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मरे बस्‍ती के इस युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट उसके अंतिम संस्‍कार के बाद आई थी। इस वजह से कई लोग जो जनाजे में शामिल थे वे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।


बुधवार को मिले चारों कोरोना पॉजिटिव मजदूर हैं। सभी मुंबई से आए थे और हर्रैया में क्वारंटीन थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें मुंडेरवा स्थित एलवन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 35 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। 23 स्वस्थ हो चुके हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास