फाँसी लगाने वाले युवक को बचाने वाले एस आई व कॉन्स्टेबल हुए होम कोरेण्टाइन



गोरखपुर : बीते बुद्ववार की सुबह दीपू पटेल पुत्र अमेरिका पटेल उम्र  लगभग 25 वर्ष निवासी चैनपुर, छितौनी, सीवान बिहार का रहने वाले युवक ने नौसढ़ चौराहे के पास हाई वोल्टेज का ड्रामा कर रामचन्द्र गुप्ता के मकान की तीसरी मंजिल की छत की रेलिंग से गमछा बाधकर नीचे लटकर फाँसी लगाने का प्रयास किया था। जिसको नौसढ़ चौकी के एसआई भूपेन्द्र तिवारी और कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र कुमार व रामजीत चौधरी ने अपनी सूझबूझ से दीपू पटेल की जान को बचाया था। सड़क पर जमा भीड़ ने नीचे से इस घटना का वीडियो भी बनाया था और पुलिस की खूब प्रशंसा भी किया।
          प्रवासी मजदूर दीपू पटेल के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उसकी जांच पड़ताल कर उसको हॉस्पिटल में कवारन्टीन कर दिया था। हालाकि नौसढ़ चौकी के एस आई भूपेंद्र तिवारी कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र कुमार व रामजीत चौधरी ने प्रवासी मजदूर की जान बचाई थी । प्रवासी मजदूर के सैम्पल लिये जाने और रिपोर्ट आने तक कोरोना वॉयरस की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिकारिक रूप से नौसढ़ चौकी के एस आई व दोनों कॉन्स्टेबल को होम कोरेण्टाइन कर दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास