राशन की दुकान में अब मिलेगा चावल गेंहू के साथ चना , उचित दर की दुकानों में 15 मई से होगा वितरण
लखनऊ:आप को बताते चलें कि अब सरकारी राशन वितरण की दुकानों में इस महीने चावल के साथ चना भी मिलेगा l वितरण की शुरुआत 15 मई से होगी l
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन में गरीबों व जरूरतमंदों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए सरकार द्वारा उचित दर की दुकानों पर राशन के नियमित वितरण के अतिरिक्त निशुल्क चावल वितरण की शुरुआत अप्रैल माह से कराई गई थी, इस महीने अर्थात मई में भी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क चावल दिया जाएगा l लेकिन इस बार चावल के साथ चना भी मिलेगा l जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किलोग्राम चना मिलेगा l जबकि चावल पिछले महीने की तरह प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की दर से मुफ्त में दिया जाएगा l बताया कि जनपद की उचित दर की दुकानों में इस समय राशन का नियमित वितरण चल रहा है, निशुल्क चावल व चने का वितरण 15 मई से होगा l शासन के दिशानिर्देशों व जिलाधिकारी के निर्देश पर उचित दर की दुकानों में कार्ड धारकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है l
*साभार:नवीन जैन*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें