साहबगंज में दुकानो के खुलने का समय निर्धारित करे प्रशासन-चेम्बर ऑफ ट्रेडर्स
गोरखपुर:चेम्बर ऑफ ट्रेडर्स के संरक्षक मनीष चाँदवासीया ने आज अपरजिलाधिकारी से वार्ता कर बताया कि लॉक डाउन पीरियड में दुकान का कोई समय निर्धारित ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इससे हम लोगो और प्रशासन दोनो की जीवन शैली प्रभावित हो रही है।समय निर्धारित ना होने के कारण दुकान भोर में खुल जाती है,इस समय कोरोना जैसी महामारी में व्यापारी अपनी जान की परवाह किये बगैर आम जन के लिये आवस्यक वस्तु खाद्य सामग्री की बिक्री कर रहा है।
श्री चाँदवासिया ने मांग करते हुए कहा कि साहेबगंज में भी व्यापार का निर्धारित समय निश्चित करे। जिससे व्यापारी सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक व्यापार का संचलन सुचारू रुप से कर सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें