सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर सी पी गुप्ता ने भूखे प्यासे राहगीरों में भोजन और पानी बटवाया
गोरखपुर। लॉक डाउन के इस समय में पत्रकारों पुलिस विभाग से लेकर भूखे प्यासे राहगीरों फंसे हुए मजदूरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सीपी गुप्ता गोरखपुर के पहले ऐसे शिक्षक नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी टीम के साथ इस महामारी की स्थिति में जरूरतमंदों का सहयोग करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। आज दिनांक 16 मई 2020 को मानव सेवा के इसी क्रम में डॉ सीपी गुप्ता ने प्रोफेसर जे के लाल के दिशा निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में आज यूनिवर्सिटी चौराहे व नौसढ़ चौराहे पर लगभग एक हजार पैकेट खाद्य सामग्री बाहर से आ रहे राहगीरों के साथ साथ चौराहों पर तैनात पुलिस महकमे के लोगों में भी खाने की सामग्री दी गई। प्रोफेसर जे के लाल ने कहा कि हम लोग अपनी क्षमता अनुसार इस विपदा की घड़ी में आगे भी जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे ।
उनके इस पुनीत कार्य में हरिओम गुप्ता,डॉ सुशील राय,डॉ के पी गुप्ता, डॉ शमशाद खान, डॉ विकास सरकार आदि ने खुल के सहयोग किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें