सेंटर ड्यूज प्रोफेसर सी. पी.गुप्ता ने सीटी मजिस्ट्रेट संघ कोरोना योद्धाओं को बाटा सैनिटाइजर, मास्क ,ग्लब्स

गोरखपुर। सेंटर ड्यूज के प्रोफेसर  सी पी गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के साथ  शास्त्री चौक प्रेस क्लब के सामने कोरोना योद्धाओं (पत्रकारों) को बाटे सैनिटाइजर ,ग्लब्स, मास्क । नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर जगह-जगह पहुंचकर खबर इकट्ठा कर आम लोगों तक निष्पक्ष अपने अपने समाचार पत्रों और चैनलों के द्वारा लोगों तक पहुंचाने का कार्य निडर होकर कर रहे हैं उनकी सुरक्षा हेतु सेंट्रर ड्यूज कालेज के प्रोफेसर सी पी गुप्ता के सौजन्य से पत्रकारों को सुरक्षा हेतु मास्क ग्लब्स सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया जिसे हमारे द्वारा बाटा गया। प्रोफेसर सीपी गुप्ता ने बताया कि पत्रकारों के अलावा पुलिस के जवानों को भी हमारे 
द्वारा सैनिटाइजर  ग्लब्स मास्क उपलब्ध कराया गया आगे भी कोरोना से बचाव हेतु उपकरण कोरोना योद्धाओं को उपलब्ध कराते रहेंगे।
वितरण कार्यक्रम में रवि गुप्ता, पवन गुप्ता, जय प्रकाश प्रजापति,आरडी मिश्रा, सुरेश कुमार, राजकुमार जायसवाल, रवि प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता,दुर्गेश यादव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश आदि पत्रकार उपस्थित थे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास