शराब की दुकानों का डीआईजी ने किया निरीक्षण


                  गोरखपुर : जनता कर्फ्यू से लेकर लॉक डाउन के दौरान शराब  की दुकानें बंद थी जिसको लेकर लंबे समय से इसे खोलने को लेकर मंथन चल रहा था आज सोमवार को 10:00 से 4 के बीच शराब की दुकान खोलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जीवनदायिनी शराब खरीदने को पहुंचे। मोहद्दीपुर,असुरन के पास तो खरीदारों की लंबी लाइन लग गई ऐसा लग रहा था जैसे निःशुल्क वितरण हो रहा है, इस दौरान सोशल डिस्टेंस का माखौल उड़ाने की सूचना पर गोरखपुर रेंज के डीआईजी राजेश डी राव मोडक भी निकले। हालांकि रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर लोग शराब की खरीदारी करने के लिए लाइन लगाए हुए थे वहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर आये। डीआईजी राजेश ने कहा कि शराब की दुकान 10:00 से 4:00 खोलने का आदेश हुआ है उसी को देखने के लिए आज निकला हूं और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने दुकान के आगे गोला बनाकर दूर-दूर लोगों को खड़ा करें जिससे सोशल डिस्टेंस का  पालन हो। जो दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नहीं पाई जाएंगे तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास