तीन में से दो मरीजों के कोरोना टेस्ट निगेटिव, मिल सकती है राहत

 


गोरखपुर :  देवरिया जिले के तीन कोरोनावायरस मरीजों में से 2 मरीजों का टेस्ट अब नेगेटिव आया है। हालांकि यह फाइनल रिपोर्ट नहीं है इसके बाद भी कुछ टेस्ट होंगे जिनके नेगेटिव आने पर इन्हें संक्रमण मुक्त घोषित किया जाएगा। इन दोनों का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


आपको बता दें कि एंबुलेंस बुक कर मुंबई से आए देवरिया के लोगों 2 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। ये दोनों देवरिया के रामपुर कारखाना के पास विशनपुर कला कर भैंसाडाबर के रहने वाले थे।


संक्रमण की जानकारी मिलते ही इन दोनों गांवों को सील कर दिया गया था। इन मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करते हुए उनका इलाज किया जा रहा है।


वहीं दूसरी तरफ कल देवरिया के भटनी हरैया गांव में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज गया है जिसका अभी इलाज चल रहा है। हाल ही में 25 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा था और क़वारन्टीन में रह रहा था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास