वैक्सीन आने के बाद भी रहेगा कोरोना का खतरा: रयान


जिनेवा 14 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निदेशक(आपदा) डॉ माइक रयान ने कोरोना वायरस (कोविड 19) के भविष्य में खत्म होने संबंधी दावों को खारिज करते हुए चेतावनी दी है कि वैक्सीन का पता लगने के बाद भी इसके संक्रमण का खतरा बना रह सकता है।
डा रयान ने बुधवार को स्विटजरलैंड में अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य संघ के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ ये तथ्य बहुत महत्वपूर्ण हैं कि कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं हो सकता और यह दूसरे संक्रामक रूप में हमारे समाज में सामने आ सकता है।”
उन्हाेंने कहा, “ एचआईवी दूर नहीं हुआ है , लेकिन हम उसके बारे में ज्यादा जान गये हैं। अगर कोई अनुमान व्यक्त करता है कि यह बीमारी कब खत्म होगी , तो मैं इस पर यकीन नहीं कर सकता।”
डॉ रयान ने कहा कि अगर वैक्सीन का पता लगा लिया जाये, तो भी इस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए व्यापक प्रयासों की जरुरत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 100 से भी अधिक वैक्सीन है , लेकिन खसरा जैसी अन्य बीमारियां वैक्सीन होने के बावजूद
खत्म नहीं हो सकी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास