विमान सेवा कंपनियों ने शुरू की बुकिंग

 


नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया तथा अन्य एयरलाइंस ने 25 मई से दुबारा शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए आज बुकिंग शुरू कर दी।
एयर इंडिया ने दोपहर बाद 12.30 बजे बुकिंग शुरू की। उसने एक बताया कि सीधे एयरलाइंस की वेबसाइट के अलावा उसके प्राधिकृत एजेंटों या बुकिंग कार्यालयों से भी टिकट बुक कराये जा सकते हैं।
निजी एयरलाइंस विस्तारा ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। उसने बताया कि फिलहाल उड़ानों की संख्या कम रहेगी। सरकार ने अभी पूर्व में मंजूरी ग्रीष्मकालीन समय-सारणी की तुलना में एक-तिहाई उड़ानों के परिचालन की ही अनुमति दी है।
किफायती विमान सेवा कंपनियों इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी बुकिंग शुरू कर दी है। सभी एयरलाइंस ने यात्रियों से कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
सरकार ने दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से कई शर्तों के साथ घरेलू उड़ानें शुरू करने की अनुमति दी है। कोविड-19 के मद्देनजर 25 मार्च से ही सभी घरेलू यात्री उड़ानें बंद थीं। उड़ानों की संख्या में कटौती के अलावा सरकार ने उड़ान समय के हिसाब से हर मार्ग का अधिकतम और न्यूनतम किराया भी तय कर दिया है। यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल और एक स्व घोषणापत्र अनिवार्य किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास