4 अवैध गौवंशीय पशु बरामद, 3 तश्कर गिरफ्तार.
गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी बाँसगाँव के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थानाध्यक्ष बेलीपार अजीत प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स के देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त करते हुए बेलीपार बाजार में मौजूद थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि सेनुआपार से 03 व्यक्ति जो पशु तस्कर हैं, गोवंशीयों को वध हेतु बिहार लेकर जा रहें है, जिनको पुलिस बल के द्वारा डंवरपार में घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो पशु तस्कर पुलिस वालों को जान से मारने की नीयत से पिकअप से कुचलने का प्रयास करते हुए भाग गये, जिन्हे पुलिस बल द्वारा पीछा करते हुए बगहाबीर बाबा मन्दिर पर लगे बैरियर के पुलिस बल की मदद से घेर कर हिकमत अमली से तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से एक सफेद बोलेरो पिकअप संख्या UP 53 FT 8526 में मुँह, पैर बाँधकर लदे हुए 04 गोवंशीय बछड़े बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बेलीपार पर मु0अ0सं0 83/2020 धारा 34,307 भादवि व 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता
1- राजेश लोना पुत्र चानदेव निवासी कसिहार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 28 वर्ष।
2- सुनील लोना पुत्र बाबूलाल निवासी कसिहार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 33 वर्ष।
3- विनोद यादव पुत्र सन्त यादव निवासी चवरिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 34 वर्ष।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 83/2020 धारा 34,307 भादवि व 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम,थाना बेलीपार,गोरखपुर ।
बरामदगी का विवरणः-
1- 04 अदद गोवंशीय बछड़े।
2- घटना में प्रयुक्तबोलेरो पिकअप नं0 UP 53 FT 8526
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- एसओ श्री अजीत प्रताप सिंह, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
2- उ0नि0 शेर बहादुर यादव, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
3- हे0का0 पवन कुमार उपाध्याय, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
4- का0 अंशु यादव, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
5- का0 गुलाबचन्द, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
6- का0 अरुण कुमार, थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
7- का0 संदीप कुन्नौजिया, थाना बेलीपार, गोरखपुर।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें