अब फ्री में बनवाएं अपना पैन कार्ड, वित्त मंत्री ने जारी की e-PAN योजना, आइये जाने इसका प्रोसेस

 


कोरोना संकट के बीच लोगों की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब पैन बनवाने के नियम को और आसान कर दिया है. अब अप्लाई के साथ तुरंत पैन नंबर जारी कर दिया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने औपचारिक रूप से इस सुविधा की शुरुआत कर दी है.


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सुविधा अब उन पैन आवेदकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास आधार नंबर है और आधार के साथ जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर है. क्योंकि मोबाइल OTP के जरिये ही आवेदक के अप्लीकेशन का वैरिफिकेशन होगा.


यह एक प्रकार से पेपरलेस और रियल टाइम आधारित सुविधा है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस सुविधा के जरिए पैन कार्ड जारी करने में सिर्फ कुछ मिनट का समय लगेगा. यह इलेक्ट्रॉनिक पैन फ्री में जारी किया जा रहा है. यानी इसे बनवाने में पैसे नहीं लगेंगे. इसे e-PAN नाम दिया गया है.


इस सुविधा के शुरू होने से अब लोगों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और फॉर्म भरने जैसे झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी. नई सुविधा के तहत पैन नंबर लेने के लिए आधार नंबर का होना अनिवार्य कर दिया गया है.


अप्लाई के साथ ही पैन नंबर जारीदरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के बजट के दौरान पैन नंबर तुरंत आवंटन की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआत कर दी गई है. अब जिनके पास आधार नंबर है वे आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उनको पैन नंबर का आवंटन कर दिया जाएगा. ये आवंटन रियल टाइम बेसिस पर होगा.


ऑनलाइन पैन नंबर पाने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें. यहां Instant PAN through Aadhaar सेक्शन को क्लिक करें, उसके बाद Get New PAN पर क्लिक करना होगा. जिसमें आधार कार्ड की डिटेल भरनी होती है. 


आधार डिटेल भरते ही OTP जेनरेट होता है, जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है. उसके बाद अपना email id डालें. जिस पर अप्लाई के कुछ ही देर बाद आधार का e-KYC डेटा ई-पैन को ट्रांसफर हो जाता है. प्रोसेस पूरा होने के बाद ई-पैन PDF फार्मेट में मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए आधार नंबर डालना होगा. मेल पर भी पैन मिल जाएगा.


पैन कार्ड का इस्तेमाल खासकर वित्तीय लेन-देन में होता है. बैंक खाता खुलवाने, लोन लेने के दौरान पैन की जरूरत पड़ती है. अभी डाक द्वारा पैन कार्ड बनकर घर तक पहुंचने में 15 दिन से लेकर महीनेभर का वक्त लग जाता है. लेकिन अब सरकार की इस पहल से आवदेक को तुरंत अपना पैन नंबर मिल जाएगा. पैन कार्ड पर 10 डिजिट का नंबर रहता है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास