अब युद्ध स्तर पर होना चाहिए राष्ट्रीय जन मंच के अंतर्गत ग्राम संसद के गठन का कार्य :-अमरीष तिवारी
राष्ट्रीय जन मंच ( एक सामाजिक संगठन ) के संचालन समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश की ऑनलाइन बैठक आज आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जन मंच के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी अमरीश तिवारी ने की । बैठक का विषय स्वावलंबी भारत था ।
अपने अध्यक्षीय भाषण में अमरीश तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन अब लगभग खत्म हो गया है ,राष्ट्रीय जन मंच के अंतर्गत जो ग्राम संसद के गठन का कार्य रुका पड़ा था ,अब हमें उसे युद्ध स्तर पर शुरू करना चाहिए ताकि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जो योजनाएं बनाई जा रही है उसका लाभ वास्तविक व्यक्ति को मिले । संगठन के कार्यों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ।
राष्ट्रीय जन मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समन्वयक संजय मौर्य ने भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला । वही बैठक में राष्ट्रीय जन मंच के रिंगटोन, स्टीकर और पोस्टर का अनावरण राष्ट्रीय जन मंच के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र साहू द्वारा किया गया । राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख कीमाया कटोच द्वारा स्टीकर पोस्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।जहा अतुल तिवारी ने राष्ट्रीय जन मंच के अंतर्गत ग्राम संसद के गठन के बाद ग्रामीणों के लिए विभिन्न योजनाओ पर प्रकाश डाला, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विश्वनाथ कश्यप ने अच्छा बोलने से ज्यादा काम करने की हिदायत दी और पक्षियों का उदाहरण देते हुए बताया कि तोता बहुत अच्छा बोलता है मगर उसकी उड़ान बड़ी छोटी होती है, वही बाज जो कम बोलता है मगर उसकी उड़ान बड़ी लंबी होती है ,तो हमें राष्ट्रीय जनमंच को आगे बढ़ाने के लिए तोता बनने की बजाय बाज बनना पड़ेगा ।
बैठक में भरत राणा, दीपिका शर्मा ,जहीर भाई ,जितेंद्र तिवारी ,विनोद मौर्य ,शीतला प्रसाद ,चंदन सिंह, अजय जयसवाल, राजेश प्रताप सिंह ,कृष्ण कुमार दुबे आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे । बैठक का संचालन भरत राणा एवं विषय संग्रह का कार्य उषा यादव ने किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें