असली अनामिका शुक्ला गोंडा में मिली,कहा मैं अब भी बेरोजगार हूँ
गोंडा: बीएसए कार्यालय पहुँची कस्तूरबा विद्यालय वाली बहुचर्चित अनामिका शुक्ला । एक ही दस्तावेज पर कई जगह चल रही थी नौकरी। गोंडा जिले की ही निकली असली अनामिका शुक्ला। अनामिका शुक्ला नें गोंडा में ही पूरी की पढ़ाई। अनामिका के अभिलेखों का दुरुपयोग कर कई जनपदों में हथिया ली नौकरी। अपने मूल अभिलेख लेकर बीएसए इंद्रजीत प्रजापति से मिली अनामिका। अनामिका ने कहा मैं निर्दोष हूँ। मेरे अभिलेखों का गलत प्रयोग कर ली गई नौकरी। असली अनामिका शुक्ला आज भी बेरोजगार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें